लंदन आईसीसी विश्व कप-2019 में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आज अपने अंतिम लीग मैच में खेलने उतरेंगी। बांग्लादेश की टीम अपने पिछले मैच में भारत से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी पाकिस्तान के पास तकनीकी रूप से अभी भी सेमीफाइनल की आस है, लेकिन यहां पहुंचने के लिए उसे क्रिकेट में नया इतिहास लिखना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर पाई, तो उसका वर्ल्ड कप अभियान भी इसी मैच में खत्म हो जाएगा। बांग्लादेश की टीम ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान आज नामुमकिन को मुमकिन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। ऐसे में इस बात में कोई दोराय नहीं कि यह मैच रोमांचक साबित होगा। आइए जानते हैं कि यह मैच आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं- कब खेला जाएगा पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच World Cup का मैच? पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला शुक्रवार, 5 जुलाई को खेला जाएगा। पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच World Cup मुकाबला कहां खेला जाएगा? पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच वर्ल्ड कप मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच World Cup मैच कितने बजे शुरू होगा? पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच World Cup मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच World Cup मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं? पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप nbt.in पर देख पाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32kiNeW
No comments:
Post a Comment