Thursday, July 4, 2019

WC: अफगानिस्तान vs वेस्ट इंडीज- LIVE अपडेट्स

लीड्स वर्ल्ड कप 2019 के अपने आखिरी मुकाबले में आज अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज की टीमें आमने-सामने हैं। वेस्ट इंडीज ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं और अब दोनों यहां जीत से विदा लेने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का वर्ल्ड कप में यह आखिरी मुकाबला है। 39 वर्षीय क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप के बाद भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा की है। दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम भी टूर्नमेंट में अभी तक अपनी पहली जीत की आस लगाए है। यह उसका इस टूर्नमेंट में आखिरी लीग मैच है और उसे अभी तक खेले 8 में से एक मैच में भी जीत नसीब नहीं हुई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XrjtQV

No comments:

Post a Comment