हेडिंग्ले भारत और श्रीलंका की टीमें अब से कुछ ही देर बाद वर्ल्ड कप के अपने अंतिम लीग मैच में आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी टीम इंडिया यह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने का इरादा लेकर उतरेगी। हालांकि इसके लिए उसे आज खेले जाने वाले दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका से भी उम्मीदें होंगी कि वह ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत से टूर्नमेंट से विदाई ले। सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी श्रीलंका भी इस मैच के बाद अपनी घर वापसी करेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XuGQsO
No comments:
Post a Comment