Wednesday, July 10, 2019

WC: इंग्लैंड के सामने इतिहास बदलने की चुनौती

बर्मिंगमवर्ल्ड कप शुरू होने से पहले यही कहा जा रहा था कि मेजबान इंग्लैंड और भारत इस खिताब को जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। भारतीय टीम तो बाहर हो गई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके इस दावे को ध्वस्त किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई है। आज उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से है। वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी सेमीफाइनल में नहीं हारी है। लिहाजा एक बार फिर उसका दावा मजबूत लग रहा है। मिलेगा मनोवैज्ञानिक फायदा लॉर्ड्स के मैदान पर लीग राउंड के मैच में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 64 रन की जीत अभी तक सभी के दिमाग में ताजा है। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे जब उन्होंने साउथैम्पटन में खेले गए वॉर्मअप मैच में मेजबान इंग्लैंड को 12 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सात मैच जीते हैं, जिसमें से 6 मैच उसने पहले बैटिंग करते हुए अपने नाम किए। इंग्लैंड ने 2019 के वर्ल्ड कप में छह मैच जीते हैं जिसमें से पांच मैचों में उसने पहले बैटिंग करते हुए जीत दर्ज की। कहा जा सकता आज के मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी, पहले बैटिंग करने का फैसला ले सकती है। बदलाव संभव ऑस्ट्रेलिया की टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलते दिख सकते हैं। टूर्नामेंट से बाहर हो चुके उस्मान ख्वाजा की जगह लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड को बुलाया है लेकिन मार्कस स्टोइनिस को वेड पर तरजीह मिल सकती है। आईसीसी रैंकिंग्स
  • इंग्लैंड 1
  • ऑस्ट्रेलिया 4
आमने-सामने
  • कुल मैच 148
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 82
  • इंग्लैंड जीता 61
  • टाई 2
  • नो रिजल्ट 3
पिच: पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा बताया जा रहा है। मौसम: बर्मिंगम में बारिश होने के आसार हैं। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। नंबर्स गेम1 विकेट लेते ही ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के ग्लेन मैक्ग्रा (26 विकेट, 2007 में) के रेकॉर्ड को तोड़ देंगे। संभावित प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जेसन बेहरेनडोर्फ इंग्लैंड: इयान मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NMY4Nm

No comments:

Post a Comment