एंटीगुआ भारत A और वेस्ट इंडीज A के बीच खेले गए अनाधिकारिक 5वें वनडे मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने पांच में से चार मैचों में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही वनडे सीरीज भारत ने जीत ली है। इस मैच में वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए चुने गए चार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। इनमें , , खलील अहमद और शामिल हैं। चाहर भाइयों और खलील अहमद ने इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में रितराज गायकवाड़ ने ताबड़तोड़ रन बनाए लेकिन वह शतक से चूक गए। उन्होंने 89 गेंदों पर 99 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 69 और श्रेयस अय्यर ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्ट इंडीज ने 47.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने मात्र दो विकेट खोकर 102 बॉल शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। विंडीज दौरे के लिए चयनित दीपक चाहर ने 6.4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट झटके तो वहीं खलील अहमद ने 6 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया। राहुल चाहर ने नौ ओवर फेंके और 53 रन देकर दो विकेट झटके। नवदीप सैनी ने भी 8 ओवर में 53 रन दिए और दो विकेट लिए। उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और क्रुणाल पंड्या को भी वेस्ट इंडीज दौरे के लिए चुना गया है। ये तीनों खिलाड़ी भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ टीम A में शामिल हैं। इन पांच वनडे मैचों में खलील अहमदन ने 9 और नवदीप सैनी ने 8 विकेट लिए। सीरीज में शुभमन गिल ने 218 और श्रेयस अय्यर ने 187 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SuKWvl
No comments:
Post a Comment