नई दिल्ली कोई क्रिकेटर किसी वनडे में अकेले 194 रन बनाए और उसी की टीम मैच हार जाए, यह मुश्किल ही लगता है लेकिन जिम्बाब्वे की टीम के साथ ऐसा हुआ है। साल 2009 में जिम्बाब्वे की टीम साल वनडे इंटरनैशनल मुकाबले में मिली हार को शायद ही भूल पाई होगी। बुलावायो के मैदान पर आज ही के दिन (16 अगस्त को) 10 साल पहले जिम्बाब्वे को बांग्लादेश के हाथों ऐसी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साल 2009 में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का दौरा किया और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली। सीरीज का चौथा वनडे बेहद रोमांचक बन गया, जब जिम्बाब्वे के ने अकेले नाबाद 194 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 156 गेंदों का सामना किया और 16 चौके, 7 छक्के जड़े। पढ़ें , जिम्बाब्वे टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 312 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश टीम ने 13 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के लिए ओपनर तमीम इकबाल ने 154 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 138 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के जड़े। कोवेंट्री की सेंचुरी की खास बात यह रही कि वह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। इसके अलावा उन्होंने तब वनडे के निजी सर्वश्रेष्ठ स्कोर की भी बराबरी की थी। तब कोवेंट्री और तमीम, दोनों को ही मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KD5HCI
No comments:
Post a Comment