तारोबा (त्रिनिदाद एवं टोबैगो) बाएं हाथ के स्पिनर के 5 विकेट के बावजूद वेस्ट इंडीज A के शीर्ष क्रम ने अपने शानदार प्रदर्शन से तीसरा अनधिकृत टेस्ट ड्रॉ करा लिया। लेकिन भारत A ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम की। वेस्ट इंडीज A ने जीत के लिए 373 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच के अंतिम दिन बिना किसी नुकसान के 37 रन से खेलना शुरू किया और दिन का खेल समाप्त होने तक उसने छह विकेट पर 314 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जेरेमी सोलोजानो ने 252 गेंद में 92 रन की पारी खेली, जबकि तीसरे नंबर के खिलाड़ी बार्नडोन किंग ने 84 गेंद में 77 रन बनाए। सुनील अम्बरीस की 69 रन की पारी से वेस्ट इंडीज A ने मैच ड्रॉ कराया। भारत के लिए नदीम ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 ओवर में 5 विकेट लेकर 103 रन दिए। झारखंड के इस गेंदबाज ने तीन में से दो मैच खेले और चार पारियों में तीन बार पांच विकेट चटकाए। कप्तान कप्तान हनुमा विहारी ने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक से 224 रन जोड़े, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने दो अर्धशतकों की मदद से 137 रन बनाए। मंयक अग्रवाल ने 123 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KolQf4
No comments:
Post a Comment