Monday, August 12, 2019

2028 ओलिंपिक में क्रिकेट? आईसीसी की तैयारी

लंदनएमसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन माइक गैटिंग ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खेल को 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलिंपिक खेलों में शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है। गैटिंग ने यह बात इसी सप्ताह लॉर्ड्स में आईसीसी के नए कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने द्वारा कही गई बात के हवाले से कही है। एक वेबसाइट से गैटिंग के हवाले से लिखा है, ‘हम मनु स्वाहने से बात कर रहे थे और वह इस बात को लेकर बेहद उम्मीद में हैं कि क्रिकेट को 2028 ओलिंपिक खेलों में जगह मिल सकती है। इसी पर वह मजबूती से काम कर रहे हैं। यह वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के लिए बड़ी बात होगी।’ गैटिंग ने कहा, ‘यह सिर्फ दो सप्ताह की बात होगी न कि पूरे महीने की। इसलिए यह उन टूर्नमेंट्स में से होगा, जिसमें दो सप्ताह का कार्यक्रम बनाने में परेशानी नहीं आएगी।’ हाल ही में घोषणा की गई थी कि महिला क्रिकेट को 2022 में होने वाले बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाएगा। गैटिंग ने कहा कि आने वाले सप्ताहों में इस बात की पुष्टि हो जाएगी। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कल या एक-दो दिन में इस बारे में बयान आ जाएगा कि महिला क्रिकेटर एजबेस्टन में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत करेंगी या नहीं। हमें उम्मीद है कि इस मामले में मंजूरी मिल जाएगी, जो शानदार होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TpKwXq

No comments:

Post a Comment