Sunday, August 18, 2019

गॉल टेस्ट: श्रीलंका ने न्यू जीलैंड को 6 विकेट से हराया

गॉल श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यू जीलैंड को छह विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने पांचवें दिन कप्तान के 122 रनों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। करुणारत्ने को उनकी कप्तानी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। श्रीलंका ने पांचवें दिन शनिवार के अपने स्कोर 133/0 से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने टीम के स्कोर को 161 तक ले गए। विलियम समरविले ने दिन के 11वें ओवर में थिरिमाने (64) को पविलियन भेजकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। अगले ही ओवर में एजाज पटेल ने कुशल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस ने छह गेंदों में महज 10 रन बनाए। ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज एक छोर पर टिके रहे और मेजबान टीम के कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ा। यह पहली बार था जब करुणारत्ने ने किसी मैच की चौथी पारी में शतक लगाया हो। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने करुणारत्ने (122) को पवेलियन की राह दिखाई। यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए केवल 50 रनों की आवश्यकता थी। हालांकि, कुसल परेरा ने न्यू जीलैंड के गेंदबाजों को अपनी टीम पर हावी नहीं होने दिया। परेरा को उनकी पारी की आठवीं गेंद पर ही आउट दे दिया गया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू सिस्टम का उपयोग किया और वह बच गए। एक ओवर बाद मेहमान टीम ने उनके खिलाफ पगबाधा की अपील की और अम्पायर द्वारा आउट न दिए जाने के बाद रिव्यू लिया। इस बार भी निर्णय परेरा के पक्ष में रहा। परेरा (23) को 250 के कुल योग पर ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मैथ्यूज एवं धनंजय डि सिल्वा मेजबान टीम को जीत तक ले गए। मैथ्यूज 28 और डि सिल्वा 14 रन बनाकर नाबाद रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TFk1NO

No comments:

Post a Comment