गयाना वेस्ट इंडीज के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी 20 इंटरनैशनल मैच में तेज गेंदबाज ने अपनी धारदार बोलिंग के बूते विंडीज के बल्लेबाजों को चित कर दिया। इस सीरीज में दीपक चाहर को पहली बार मौका मिला था और चाहर ने यहां खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यहां 3 ओवर फेंककर सिर्फ 4 रन दिए और इस दौरान 3 कैरेबियाई बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए चाहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान ने चाहर की बोलिंग की सराहना करते हुए उन्हें नई गेंद का दूसरा भुवनेश्वर कुमार बताया। चाहर की तारीफ में भारतीय कप्तान ने कहा, 'आज दीपक को खेलने का मौका मिला था। मैं समझता हूं कि सभी गेंदबाज लक्ष्य पर थे। वह (दीपक चाहर) भुवी (भुवनेश्वर कुमार) के काफी सामान हैं, नए गेंद के साथ उनकी क्षमताएं साफतौर दिखीं। आईपीएल में भी उनकी यही यूएसपी थी, जिससे वह बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे।' जानें: इसके अलावा विराट ने गयाना की पिच की भी तारीफ की। विराट ने कहा, 'मियामी में जो विकेट हमने देखा था उसकी तुलना में यह बहुत शानदार विकेट था।' मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए 27 वर्षीय इस युवा गेंदबाज ने कहा, 'खेल के लिए वातावरण शानदार था। मैंने बॉल को स्विंग कराने की कोशिश की ऐसा करने के लिए मौसम भी बिल्कुल अनुकूल था। मैंने फुल लेंग्थ क्षेत्र में बोलिंग करने का प्रयास किया क्योंकि पिच पर नमी थी।' चाहर ने कहा, 'विकेट बहुत शानदार थी और मौसम भी। मैंने कंडीशंस को भांप लिया और आउट-स्विंग करने से ज्यादा इन-स्विंग गेंद कराई। बल्लेबाज के लिए यह आसान नहीं था कि वह अंदर आती हुई गेंदों पर शॉट खेल सकें। अमूमन में नेट्स पर पुरानी बॉल के साथ बोलिंग करता हूं। मैं इसी तरह खुद को तैयार करता हूं। जब बॉल स्विंग कर रही होती है तब मैं ज्यादा विविधताएं इस्तेमाल नहीं करता हूं। मैं प्रत्येक ओवर की पहली गेंद पर परिस्थितियां भांपने की कोशिश करता हूं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YJ4UDW
No comments:
Post a Comment