Monday, August 5, 2019

आर्थर ने सरफराज को कप्तानी से हटाने की मांग की

कराची पाकिस्तान के मुख्य कोच ने की क्रिकेट समिति से सिफारिश की है कि को कप्तानी से बर्खास्त किया जाए जबकि 'बेहतर परिणाम' देने के लिए उन्होंने खुद के लिए दो और साल मांगे हैं। समिति ने विश्व कप सहित पिछले तीन वर्षों में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की। विश्व कप में पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए भी क्वॉलिफाइ नहीं कर सका था। सूत्रों के मुताबिक आर्थर ने समिति के सदस्यों को सुझाव दिया कि शादब खान को सीमित ओवरों के प्रारूप में सरफराज की जगह लेनी चाहिए जबकि बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंपनी चाहिए। एक सूत्र ने कहा, 'आर्थर ने सदस्यों से सरफराज के कप्तानी कौशल के बारे में नकारात्मक बातें कही हैं।' यह पता चला है कि आर्थर ने पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान की अगुवाई वाली समिति से कहा, 'पाकिस्तानी टीम के साथ मुझे दो साल का समय चाहिए, जिसके बाद ही मैं अपेक्षित परिणाम दे पाऊंगा।' आर्थर 2016 के मध्य में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने थे। उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए भी आवेदन किया है। आर्थर और टीम के दूसरे सहयोगी सदस्यों का कार्यकाल 15 अगस्त को खत्म हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक टीम के प्रदर्शन और चयन निर्णयों पर आर्थर की प्रस्तुति से समिति के सदस्य नाखुश हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YEK4FB

No comments:

Post a Comment