Monday, August 19, 2019

एशेज ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है: गांगुली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एशेज सीरीज में खेली जा रही क्रिकेट से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। गांगुली ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है। बर्मिंगम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी तो लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गांगुली खेल के दो सबसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेली जा रही क्रिकेट के स्तर को देखकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब बाकी टीमों को भी अपना स्तर ऊपर उठाना चाहिए। गांगुली ने ट्वीट किया, 'एशेज सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखा है... अब बाकी देशों को अपना स्तर उठाना चाहिए।' तीसरे टेस्ट में दोनों टीमें गुरुवार को हेडिंग्ले मैदान पर आमने-सामने होंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Hg0f6x

No comments:

Post a Comment