Tuesday, August 20, 2019

पीसीबी से माफी मांगने के बाद दोबारा क्रिकेट में लौटेंगे शर्जील

कराची स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज शर्जील खान अपनी सजा पूरी होने के बाद फिर से क्रिकेट में लौटने के लिए तैयार हैं। वेबसाइट क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, शर्जील ने इस मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बिना शर्ता माफी मांग ली है। ने घोषणा की है कि उनकी सजा माफ कर दी जाएगी, जिससे वह फिर से अपना रिहेबिलिटेशन शुरू करेंगे। शर्जील ने एक बयान में कहा, 'मैंने पीसीबी, टीम के अपने साथियों, प्रशंसकों और परिवार से सबको शर्मसार करने वाले अपने गैरजिम्मेदाराना बर्ताव के लिए बिना शर्त माफी की पेशकश की। मैं माफी का आग्रह करता हूं और आश्वासन देता हूं कि भविष्य की अपनी गतिविधियों में अधिक जिम्मेदारी दिखाऊंगा।' 29 वर्षीय शर्जील को अगस्त 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दूसरे संस्करण में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलने के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33OAbcf

No comments:

Post a Comment