Thursday, August 1, 2019

शाकिब ने तमीम को ब्रेक लेने की सलाह दी

ढाकाबांग्लादेश के ऑलराउंडर ने गुरुवार को खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम के अपने साथी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह देते हुए कहा कि थोड़े आराम के बाद वह मजबूत बनकर उभरेंगे। नियमित कप्तान मशरेफ मुर्तजा और उप कप्तान शाकिब की गैरमौजूदगी में तमीम को अंतरिम कप्तान बनाया गया था लेकिन उनकी अगुआई में बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में 0-3 से वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। पूरी सीरीज के दौरान तमीम फॉर्म के लिए जूझते दिखे। उन्होंने तीन मैचों में शून्य, 19 और दो रन की पारियों से कुल 21 रन बनाए। शाकिब ने यहां तमीम के संदर्भ में संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि अब उसके लिए महत्वपूर्ण है कि वह थोड़ा आराम करे, अच्छी तरह उबरे, तरोताजा महसूस करे और मजबूत वापसी करे। मुझे यकीन है कि वह ऐसा करेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LV3Z17

No comments:

Post a Comment