Friday, August 30, 2019

पानी में ट्रेडमिल कर होगा प्लेयर्स की चोट का इलाज

नई दिल्ली चोट से जल्द रिकवरी के लिए अब खिलाड़ी पानी के अंदर जिम और ट्रेडमिल करेंगे और उनकी फिजियोथेरपी होगी। इस तरह की कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं अब सफदरजंग के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में मिलेगी। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के एक्सटेंशन का शिलान्यास किया। तीन एकड़ में सेंटर की दूसरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसे 2021 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट समय रहते पूरा होगा। सेंटर के चीफ डॉ. आरके आर्या का कहना है कि खिलाडिय़ों की रिकवरी के लिए अंडर वॉटर जिम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी के अंदर इस तरह की फिजियोथेरेपी से ऐथलेटिक्स को ज्यादा फायदा होता है। देश का पहला ऐसा सेंटर होगा जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी सुविधाएं होंगी। इसमें पानी के अंदर जिम, ट्रेडमिल, हाई अल्टिट्यूड ट्रेनिंग चैंबर, कैडेवरिक लैब भी होंगी। इसके बाद अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी पानी के अंदर खिलाड़ी फिजियोथेरेपी कर सकेंगे। 2010 में यह सेंटर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शुरू किया गया था। फिलहाल इस केंद्र में 35 बेड हैं। लेकिन अब सेंटर में 156 आईसीयू बेड होंगे। करीब 483 करोड़ का बजट इसे दिया गया है। खास बात यह है कि नए सेंटर में इलाज के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंजरी की पढ़ाई और ट्रेनिंग भी होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HBNPWP

No comments:

Post a Comment