Saturday, August 10, 2019

नाडा को बीसीसीआई की 'हां', खेल मंत्री ने किया स्वागत

नई दिल्लीखेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को बीसीसीआई के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अंतर्गत आने के फैसले का स्वागत किया और इसे खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया। वर्षों तक ना-नुकुर करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) के दायरे में आने को तैयार हो गया। इसके बाद उसके राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) बनने की संभावना बढ़ गई है। रिजिजू ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि कोई भी मुद्दा या मामला अनसुलझा रहे। सारे मतभेद सर्वसम्मति से निपटा लेने चाहिए, क्योंकि मैं खेलों और खिलाड़ियों के हित में खेलों में स्वच्छ और पारदर्शी शासन में भरोसा करता हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YGdOH6

No comments:

Post a Comment