नई दिल्ली भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिससे पहले दिग्गज ने खिलाड़ियों के लिए पार्टी का आयोजन किया। लारा के घर पर हुई इस पार्टी में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी पहुंचे। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ब्रायन लारा का शुक्रिया, जिन्होंने अपने घर पर पार्टी की मेजबानी की। टीम साथियों और भारत से मेरे भाइयों के साथ मिलना हमेशा अच्छा होता है।' भारतीय टीम के , केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और केदार जाधव लारा की इस पार्टी में नजर आए। उनके अलावा विंडीज टीम के क्रिस गेल, सुनील नरेन, कायरन पोलार्ड भी तस्वीरों में दिखे। गेल ने हाल में लारा का रेकॉर्ड तोड़ा था और वह वनडे इंटरनैशनल में वेस्ट इंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज जीती जिससे पहले टी20 इंटरनैशनल सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZaUYr6
No comments:
Post a Comment