Thursday, August 15, 2019

जानें, कप्तान कोहली की चोट पर नया अपडेट

पोर्ट ऑफ स्पेनकप्तान ने कहा है कि यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की जीत के दौरान उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर गेंद लगने से फ्रैक्चर नहीं हुआ है। वह 22 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट तक वह ठीक हो जाएंगे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी के 27वें ओवर में केमार रोच की बाउंसर कोहली के दाएं हाथ के अंगूठे में लगी। भारतीय कप्तान को इसके बाद दर्द से परेशान देखा गया, लेकिन फिजियो के उपचार के बाद उन्होंने भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया और सीरीज में 2-0 से जीत दिलाई। पढ़ें: कोहली ने बुधवार को मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि फ्रैक्चर है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो मैं बल्लेबाजी जारी नहीं रख पाता। सिर्फ नाखून टूटा है।’ पढ़ें: मीडिया से रूबरू होने के दौरान अंगूठे की चोट के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, ‘भाग्य से फ्रैक्चर नहीं है। जब गेंद लगी तो मुझे लगा कि मौजूदा स्थिति की तुलना में स्थिति काफी बदतर होगी। लेकिन फ्रैक्चर नहीं है और मुझे पहले टेस्ट के लिए अच्छी स्थिति में होना चाहिए।’ दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट नॉर्थ साउंड में 22 अगस्त से खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yW0Eqj

No comments:

Post a Comment