Friday, August 23, 2019

पाकिस्तान को आगे ले जा सकती है कोहली जैसी सोच: रमीज

नई दिल्ली न्यू जीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन के यह स्पष्ट करने के बाद कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए अप्लाइ नहीं किया है, इस दौड़ में अब सबसे आगे पूर्व कप्तान मिसबाह-उल-हक सबसे आगे नजर आ रहे हैं। खबरें हैं मिकी आर्थर की जगह मिसबाह को मुख्य कोच की भूमिका सौंपी जा सकती है। मिसबाह को इसके साथ ही चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। हालांकि इस बीच कई ऐसे लोग भी हैं जो मिसबाह को यह भूमिका सौंपे जाने के पक्ष में नहीं हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान नहीं चाहते कि मिसबाह को टीम की कमान सौंपी जाए। राजा को लगता है कि 45 वर्षीय मिसबाह की रक्षात्मक सोच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए मददगार साबित नहीं होगी। राजा ने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'क्रिकेट के प्रति मिसबाह का रवैया रक्षात्मक है। वह आगे बढ़कर काम करने की अपेक्षा विपक्षी टीम द्वारा गलती करने का इंतजार करते हैं।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने कहा कि उन्होंने यूएई में इस अप्रोच के साथ कई मैच जीते, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आगे बढ़कर काम करे न कि सामने वाली टीम के गेमप्लान के हिसाब से प्रतिक्रिया दे।' रमीज हाल ही के वक्त में पाकिस्तानी टीम की मानसिकता से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने की कप्तानी वाली भारतीय टीम का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम को मुश्किल से निकालने के लिए इसी तरह की अप्रोच की जरूरत है। उन्होने कहा, 'विराट कोहली ने अपनी आक्रामक और निडर सोच से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पाकिस्तान को इसी तरह काम करना चाहिए। आक्रामकता पाकिस्तानी टीम के डीएनए में है और हमें ऐसे कोच की जरूरत है जो आज के दौर के क्रिकेट के हिसाब से योजनाएं बना सके।' राजा ने कहा कि मिसबाह की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम सिर्फ एक तरह की परिस्थितियों में कामयाब हुई। पाकिस्तान ने काफी सुरक्षित क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा, 'अगर पाकिस्तानी टीम को अपना भविष्य बदलना है और अपने फैंस की संख्या बढ़ानी है, तो उन्हें ताजा सोच की जरूरत है। और यह उसे सिर्फ आक्रामक मानसिकता वाले व्यक्ति के जरिए ही मिल सकती है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33TpRzT

No comments:

Post a Comment