नई दिल्ली हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम के चैंपियन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बाउंसर पर घायल हुए तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को गेंदबाज का रवैया रास नहीं आया। शोएब अख्तर युवा फास्ट बोलर की बाउंसर से तो खुश हैं लेकिन स्मिथ को घायल करने के बाद जब वह उनका हालचाल पूछने के लिए उनके पास नहीं गए तो इस पर अख्तर ने नाराजगी दिखाई है। अख्तर ने कहा कि अच्छी खेल भावना यही है कि बोलर बल्लेबाज के पास जाकर उनका हालचाल पूछे। हालांकि यह बात और है कि अख्तर जो सलाह युवा आर्चर को दे रहे हैं। वैसा उन्होंने खुद नहीं किया था, जब उनकी गेंद पर सौरभ गांगुली चोटिल हुए थे। फैन्स ने अख्तर को सोशल मीडिया पर वह वाक्या याद दिलाया, तो अख्तर ने उस पर अपनी सफाई पेश कर दी है। शोएब अख्तर इन दिनों यूट्यूब पर अपना एक चैनल चला रहे हैं। यहां वह क्रिकेट से जुड़ी बातों पर अपनी राय रखते हैं। पढ़ें: देखेंं: अख्तर के बाउंसर का यूं शिकार हुए थे सौरभ गांगुली इस बार अख्तर ने सौरभ गांगुली से जुड़ा वह किस्सा भी याद किया, जिसमें उन्होंने भारत के इस पूर्व कप्तान को अपनी बाउंसर से घायल किया था। अख्तर ने कहा, 'मेरी बाउंसर गेंद पर जब गांगुली घायल हुए थे, तो वह जमीन पर लेट गए और मैं उनके पास जाना चाह रहा था। लेकिन मोईन खान (पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर) ने उन्हें गांगुली के पास जाने से मना कर दिया।' भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए एक वनडे मैच में सौरभ गांगुली अख्तर की एक बाउंसर पर चोटिल हो गए थे। उछाल लेती वह गेंद गांगुली के रिब्स पर जाकर लगी थी। तब दादा को मैदान से रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। पढ़ें: ' ' देखें: बाउंसर को लेकर अख्तर ने यहां कही अपने दिल की बात अख्तर ने कहा, 'मोईन ने कहा कि उन्हें गांगुली के पास जाकर उनका हाल पूछने से खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहिए। इसके बाद अख्तर ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में करीब 19 बल्लेबाजों को घायल किया है, जिस पर खिलाड़ियों को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। अख्तर ने बताया उनकी घातक बाउंसर का शिकार गांगुली के अलावा गैरी कर्स्टन, ब्रायन लारा जैसे दिग्गज भी चोटिल हुए हैं।' हालांकि अपने दौरे के इस मशहूर फास्ट बोलर ने कहा कि बाउंसर तेज गेंदबाज की बोलिंग का प्रमुख हथियार है और बल्लेबाजों के खिलाफ इसका इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। अख्तर ने बाउंसर को अपने ही अंदाज 'बल्लेबाज पर फैंटा लगाना' बताया। उन्होंने कहा कि मैं होता तो बल्लेबाज से उसका हालचाल पूछकर फिर से उनके खिलाफ जमकर फैंटा लगाता।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31PvBsq
No comments:
Post a Comment