Tuesday, August 6, 2019

टेस्ट की पिच पर विराट से तेज दौड़ रहे हैं स्टीव स्मिथ

बर्मिंगम इंग्लैंड में खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह पिछड़ने के बाद स्टीव स्मिथ की बदौलत न सिर्फ टेस्ट में वापसी की बल्कि इस टेस्ट को 251 रन के विशाल अंतर से अपने नाम भी कर लिया। स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के इस भरोसेमंद बल्लेबाज की परफॉर्मेंस से कोच जस्टिन लैंगर बेहद प्रभावित हैं। लैंगर मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ के साथ दुनिया के बेस्ट बैट्समैन हैं। स्टीव स्मिथ के क्रिकेट करियर को जरा पीछे मुड़कर देखें तो उनकी बल्लेबाजी और भी खास हो जाती है, जब यह पता चले कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर लेग स्पिनर की थी। लैंगर ने कहा, 'वह (स्मिथ) जब पहली बार आए थे, तो लेग स्पिनर (जानकार मानते थे) थे... मुझे भी यह भरोसा नहीं था कि यह लड़का टेस्ट क्रिकेट में बहुत आगे जाएगा।' लेकिन फिर वह आगे गए और उन्होंने तय किया, 'अब मैं लेग स्पिन बनना नहीं चाहता, मुझे दुनिया का बेस्ट बैट्समैन बनना है।' लैंगर कहते हैं, 'इसके बाद उन्होंने खुद को बदला और आज वह विराट कोहली के साथ दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में हैं। उन्हें इसका पूरा श्रेय जाना चाहिए।' ऑस्ट्रेलिया के इस कोच ने कहा, 'पिछले समर के दौरान मैंने कहा था कि मैंने जिन क्रिकेटरों को देखा है उनमें विराट कोहली दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं। लेकिन स्मिथ की यह पारी बिल्कुल एक अलग स्तर की है।' स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के टेस्ट आंकड़ों पर गौर करें, तो स्मिथ हर मामले में विराट से आगे दिखते हैं।
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) आंकड़े विराट कोहली (भारत)
6485 (65 टेस्ट) रन 6613 (77 टेस्ट)
62.96 औसत 53.76
84.95 जीत के दौरान औसत 58.68
25 शतक 25
17 जीत में शतक 11
2 दोहरे शतक 6
119 25 टेस्ट शतक के लिए पारियां 127
111 टेस्ट में 6000 रन तक पारियां 119
38 छक्के 19
2 बार एक सीरीज में 600 से अधिक रन 3 बार
बतौर कप्तान
3659 (34 टेस्ट) रन 4515 (46 टेस्ट)
15 शतक 18
70.36 औसत 62.70
52.94 (34 टेस्ट में 18 जीत) सफलता % 56.52 (46 टेस्ट में 26 जीत)
दो बार (2016 और 2017) 1 कैलेंडर साल में 1000 रन तीन बार (2016, 2017 और 2018)
इन दिनों ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि स्टीव स्मिथ की इस पारी ने उन्हें टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। बर्मिंगम टेस्ट में शानदार खेल दिखाने वाले स्टीव स्मिथ ने टेस्ट रैंकिंग में भारत के चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग में दोषी पाए जाने के बाद एक साल का प्रतिबंध झेलकर टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने बर्मिंगम टेस्ट की पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन की बहुमूल्य पारियां कर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम रोल निभाया। लैंगर ने कहा कि स्मिथ की यह पारी दर्शाती है कि मानसिक तौर पर वह कितने मजबूत हैं और एक महान खिलाड़ी सभी गुण उनमें विद्यमान हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OLYHaC

No comments:

Post a Comment