नॉर्थ साउंड (एंटिगा) भारतीय कप्तान का कहना है कि नेट्स पर प्रैक्टिस करना उन्हें ‘असुविधाजनक’ लगता है। कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी के लिए वेस्ट इंडीज के दिग्गज के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह अभ्यास के समय भी मैच जैसी स्थिति का सामना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रैक्टिस के दौरान आप इस मानसिकता के साथ जाते है कि आपको अपने गेंदबाजों का ही सामना करना हैं और आउट होने से बचना है, ऐसे में आप हर गेंद को अच्छे से खेलते है। गेंद बल्ले का किनारा भी नहीं लेती, हर गेंद बल्ले के बीचों-बीच लगती है।’’ रिचर्ड्स ने कहा, ‘मैं भी नेट अभ्यास के बारे में ऐसा ही सोचता हूं। आप वहां अपनी खामियों को दूर करने जाते हैं इसमें आप आउट भी हो सकते हैं। मुझे भी नेट हमेशा असुविधाजनक लगा है और मैं कभी भी सहज नहीं रहा हूं।’ विराट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं भी नेट पर प्रैक्टिस को लेकर ऐसा ही महसूस करता हूं और मैच की तरह परिस्थिति का सामना करने के लिए मैं क्षेत्ररक्षकों के साथ मैदान के बीच पिच पर अभ्यास करना पसंद करता हूं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PcMdJh
No comments:
Post a Comment