नई दिल्ली क्रिकेट में सचिन तेंडुकर के किस्से हों और उनमें उनके बचपन के दोस्त का जिक्र न हो.... तो फिर कहानी पूरी नहीं होती। दोनों बल्लेबाजों ने सालों तक अपनी जुगलबंदी से क्रिकेट के मैदानों पर अपनी अगर कहानी लिखी। एक बार फिर तेंडुलकर और कांबली अपनी पुरानी यादों में खो गए। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने के साथ अपने बचपन का एक फोटो टि्वटर पर पोस्ट किया, तो सचिन ने उसे रीशेयर करने में देर नहीं लगाई। सचिन ने विनोद कांबली के साथ अपने बचपन के दिनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'कांबल्या (कांबली) को हमारे स्कूल के दिनों का यह फोटो मिला है। यादें तेजी के साथ लौटकर आ रही हैं और मैंने सोचा कि आपके साथ भी इसे साझा कर लूं।' विनोद कांबली ने इस पर प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। विनोद कांबली ने मास्टर ब्लास्टर के इस ट्वीट को रीट्वीट करने में देर नहीं लगाई। कांबली को इस फोटो से जुड़ा अपना एक किस्सा भी याद आ गया। कांबली ने सचिन से पूछते हुए लिखा, 'क्या तुम्हें याद है, जब हम दोनों बैटिंग कर रहे थे और एक पतंग पिच पर आकर गिर गई थी। मैंने वह पतंग उठाई और उसे उड़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद आचरेकर सर आ गए और मुझे नहीं मालूम नहीं चला। अब हम दोनों को पता था कि आगे क्या होगा।' कांबली ने आगे दो इमोजी बनाए हैं, जिसमें एक गुस्से वाला है दूसरा बॉक्सिंग ग्लब है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके साथ आगे क्या हुआ होगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YJyOvG
No comments:
Post a Comment