Wednesday, August 7, 2019

हम अभी से अगले वर्ल्ड कप का नहीं सोच रहे: कोहली

गयाना वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीप स्वीप करने के बाद भारत के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम अगले विश्व कप के बारे में नहीं सोच रही। वर्ष 2023 में 50 ओवर का विश्व कप भारत में ही होगा और कोहली ने माना कि उनका पूरा ध्यान लगातार बेहतर प्रदर्शन करने पर केंद्रित है। कोहली ने मंगलवार को कहा, '2023 विश्व कप के बारे में सोचना अभी बहुत दूर है। हमारी प्राथमिकता हमेशा विश्व क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर रही है और पिछले तीन-चार वर्षों में हम ऐसा करने में कामयाब हो पाए हैं। हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं और इसका एक अच्छा कारण है। कभी-कभी, हम शीर्ष स्थान पर भी गए हैं।' पढ़ें: कोहली ने कहा, 'आप वास्तव में विश्व कप के बारे में 12 महीने पहले योजना बनाना शुरू करते हैं। प्राथमिकता भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर रखना, लगातार क्रिकेट खेलना और मैच जीतना है। इसलिए हम दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक हैं।' पढ़ें: वेस्ट इंडीज पर मिली सात विकेट की जीत में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई और शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान ने पंत की तारीफ करते हुए कहा, 'सीरीज में पंत का प्रदर्शन अच्छा रहा। पहले दो मैचों के लिए वह निराश थे कि उन्होंने रन नहीं बनाए। वह वास्तव में अच्छा खेल रहे थे, गेंद को अच्छी तरह से मार रहे थे लेकिन यही टी-20 क्रिकेट है और कभी-कभी ऐसा होता है।' T20I: कोहली ने कहा, 'लेकिन आज उन्होंने अपनी स्किल का अच्छा उपयोग किया, जब जरूरत थी तब बड़े शॉट खेले और पारी की लय के मुताबिक खेला। बल्लेबाजी कोच ने उन्हें संदेश दिया था कि मैच जिता कर लाओ और उन्होंने वही किया।' दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M5hTOh

No comments:

Post a Comment