दुबई न्यू जीलैंड और श्रीलंका के बीच गॉल में पहले टेस्ट के दौरान न्यू जीलैंड के कप्तान और श्रीलंका के के गेंदबाजी ऐक्शन की शिकायत की गई है। दोनों खिलाड़ी दाहिने हाथ के ऑफ ब्रेक स्पिनर हैं और रविवार को खत्म हुए पहले टेस्ट के दौरान दोनों के ऐक्शन की शिकायत की गई। आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'दोनों टीमों के प्रबंधन को मैच अधिकारियों की रिपोर्ट दी गई है, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों के ऐक्शन की शिकायत की गई।' दोनों की 18 अगस्त से 14 दिन के भीतर जांच की जाएगी। इस दौरान दोनों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की अनुमति रहेगी। विलियमसन ने दूसरी पारी में तीन ही ओवर गेंदबाजी की। वह अब तक 73 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं। धनंजय ने अभी तक सिर्फ छह टेस्ट खेले हैं और उनके नाम 33 विकेट हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z9LbgU
No comments:
Post a Comment