Thursday, August 1, 2019

विराट की तस्वीर पर फैंस ने पूछा, रोहित कहां हैं?

नई दिल्ली भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज खेलने के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। खिलाड़ी फ्लोरिडा में प्रैक्टिस करते हुए और इंजॉय करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय कप्तान ने भी टीम के अपने साथियों के साथ टि्वटर पर तस्वीर साझा की है। कोहली के इस फोटो का कैप्शन है- स्क्वॉड यानी टीम। देखें: इस तस्वीर में- , नवदीप सैनी, खलील अहमद, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और केएल राहुल नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में उपकप्तान नजर नहीं आ रहे हैं। इससे एक बार फिर कोहली और रोहित के बीच दरार की खबरों को हवा मिल रही है। कई फैंस ने कोहली की इस तस्वीर पर कॉमेंट करके रोहित की गैरमौजूदगी के बारे में सवाल किए हैं। इससे पहले, जब टीम वेस्ट इंडीज के लिए रवाना हो रही थी तब भी रोहित ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी जिसका कैप्शन था, 'मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए नहीं बल्कि अपने देश के लिए भी मैदान पर जाता हूं।' वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद से ही टीम में दरार की खबरें आ रही हैं। रह-रहकर ऐसी बातें सामने आती हैं जिसमें कोहली और रोहित के बीच कथित मतभेद की बातों को हवा मिलती है। हालांकि खुद कोहली, रोहित और कोच रवि शास्त्री ने इस तरह की किसी बात को खारिज किया है। रोहित इंस्टाग्राम पर कोहली को फॉलो नहीं करते और हाल ही में उन्होंने टीम के कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया इस खबर ने दोनों के मतभेदों की खबरों में आग में घी का काम किया। हालांकि कोहली अब भी इंस्टाग्राम पर रोहित को फॉलो करते हैं लेकिन उनकी पत्नी रितिका सजदेह को नहीं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZwRrAw

No comments:

Post a Comment