लीड्स चोट के कारण के तीसरे से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने अपनी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे मैच में बाउंसर्स के मुकाबले से बचने की ताकीद की है। स्टार बल्लेबाज स्मिथ को दूसरे टेस्ट में का बाउंसर गले पर लगा था और 92 रन बनाने वाले स्मिथ को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में स्मिथ की कमी खलेगी। गेंद से छेड़खानी के कारण एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे स्मिथ ने पहले एशेज टेस्ट में 144 और 142 रन बनाए थे जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 251 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशाने बल्लेबाजी में पहले स्थानापन्न खिलाड़ी बने। विश्व कप विजेता गेंदबाज आर्चर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर बाउंसर की बौछार करके अपने पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया के पास भी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क के रूप में शानदार तेज गेंदबाज हैं। लैंगर ने कहा कि उनकी टीम 18 साल बाद इंग्लैंड में एशेज जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम बनने के अपने लक्ष्य से डिगने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम यहां सिर्फ जीतने आए हैं। यह अहम का मुकाबला नहीं है। हमें टेस्ट मैच जीतना है, चोट देने का मुकाबला नहीं। चोट देकर मुकाबले नहीं जीते जाते।’ उन्होंने कहा, ‘हर गेंदबाज बाउंसर फेंकना जानता है। हमें अगर उससे बल्लेबाज को आउट करने में मदद मिलती है तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे वरना नहीं।’ इंग्लैंड टीम में अभी भी जेम्स एंडरसन की वापसी नहीं हुई है जो चोट के कारण पहले टेस्ट में चार ओवर फेंककर ही बाहर हो गए थे। इंग्लैंड का फोकस स्मिथ की गैर मौजूदगी का फायदा उठाने पर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने एजबस्टन में पहली पारी में आठ विकेट 122 रन पर गंवा दिए थे जिसके बाद संकटमोचक स्मिथ ने टीम को 284 रन तक पहुंचाया। आर्चर और बेन स्टोक्स जैसे गेंदबाज शुरूआती दबाव बनाकर इंग्लैंड की सीरीज में वापसी कराने के इरादे से उतरेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KIFJh4
No comments:
Post a Comment