नई दिल्लीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने स्टीवन स्मिथ को फिर से टीम का कप्तान बनाए जाने के किसी भी संभावना से इनकार किया है। स्मिथ की एक साल के प्रतिबंध के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 251 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने एडिंग्स के हवाले से लिखा, ‘यह हमारी योजना में भी नहीं है। हमारे पास पहले ही एक कप्तान है, जो शानदार काम कर रहे हैं। स्मिथ केवल टीम में वापस आए हैं। हमने इस बारे में सोचा भी नहीं है और न ही बोर्ड की बैठक में इस पर कोई चर्चा की है।’ उन्होंने कहा, ‘हम बस खुश हैं कि (स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट) वापस आ गए हैं। हमारा काम लड़कों को टीम में लाना और उन्हें सही तरीके से खेलना है, जो कि वे कर रहे हैं।’ बॉल टैंपरिंग मामले में स्मिथ पर प्रतिबंध लगने के बाद टिम पेन को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। सीए के चेयरमैन ने साथ ही कहा, ‘‘हम इस बात से बेहद खुश हैं कि वे टीम में लौट आए हैं और अच्छा कर रहे हैं। टिम (पेन) वास्तव में बहुत अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। स्मिथ को फिर से कप्तान बनाना हमारे एजेंडे में नहीं है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33mma5v
No comments:
Post a Comment