नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर के घुटने की सर्जरी के बाद उनके फैंस जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनके लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने एक खास मेसेज शेयर किया। दुनिया के महान फील्डरों में शुमार रोड्स ने रैना को अपना दोस्त बताया। रोड्स ने लिखा, 'सुरेश रैना, आप बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा हो, खास तौर से पिछले कुछ साल में जिस तरह आपने काम किया। मेरे दोस्त, अब अपने शरीर की सुनो। आपको जानता हूं, आप कल से ही ट्रेनिंग करने के लिए उतरना चाहोगे।' भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी रैना की फोटो शेयर करते हुए लिखा- गेट वेल सून, चैंपियन। पिछले करीब एक साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने घुटने की सर्जरी एम्सटरडैम में कराई। वह पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से जूझ रहे थे। ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सुरेश रैना की तस्वीर शेयर कर शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, 'सुरेश रैना ने घुटने की सर्जरी करा ली है जहां वह कुछ महीनों से वह अपने घुटने में परेशानी महसूस कर रहे थे। सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और उन्हें इससे उबरने में 4 से 6 सप्ताह का समय लगेगा।' 32 वर्षीय रैना ने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम वनडे में 36 विकेट भी दर्ज हैं। रैना आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में वनडे मुकाबले में नजर आए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OQaCV0
No comments:
Post a Comment