नई दिल्ली ने गुरुवार को आईपीएल टीम से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भारत के अगले कोच के पद की दौड़ में हैं । न्यू जीलैंड में स्थानीय मीडिया ने कहा है कि हेसन ने भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी ने भी भारतीय टीम के कोच के पद के लिए आवेदन दिया है । हेसन ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अपने समय का पूरा आनंद लिया। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें दुख है कि हम इस साल सफल नहीं हो सके लेकिन सफलता टीम से ज्यादा दूर नहीं है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामना देता हूं ।’ हेसन छह साल तक न्यू जीलैंड टीम के भी कोच रहे जब 2015 में टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम के अगले कोच का चयन तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति करेगी जिसमें कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल है। बीसीसीआई ने विश्व कप के बाद कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए विज्ञापन दिया था ।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KxSIAN
No comments:
Post a Comment