डरबनभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मजांसी सुपर लीग के आगामी सत्र के लिए डरबन हीट के मुख्य कोच बन गए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि 51 वर्षीय कर्स्टन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के क्लब के साथ जुड़ गए। इंग्लैंड के मौजूदा मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस सितंबर में अपने पद से इस्तीफा देंगे। कर्स्टन 2008 से 2011 के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे। उनके मार्गदर्शन में ही भारत ने अपने घर पर 2011 में हुए विश्व कप का खिताब जीता था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कर्स्टन दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके हैं। कर्स्टन नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के टी-20 फ्रेंचाइज के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M9yP6v
No comments:
Post a Comment