Saturday, August 17, 2019

सेना में सेवाएं देने के बाद दिल्ली लौटे महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सेना में सेवाएं देने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। धोनी ने यूनिट के साथ जम्मू-कश्मीर में अपनी दो सप्ताह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। वह फिलहाल दिल्ली में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ समय बिता रहे हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ हार के बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने दो सप्ताह के लिए 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) में सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने निशाना लगाने, पैट्रोलिंग, गार्ड, पोस्ट ड्यूटी और सैनिकों से जुड़े अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी 15 अगस्त को लद्दाख में देखे गए थे। वह लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलते नजर आए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YY2JkL

No comments:

Post a Comment