Thursday, August 15, 2019

India vs West Indies: मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करना पसंद है: अय्यर

पोर्ट ऑफ स्पेन भारतीय कप्तान ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दबाव में अच्छी बल्लेबाजी के लिए की तारीफ की है और इस बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करना पसंद है जब ड्रेसिंग रूम ‘नर्वस’ होते हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ अंतिम दो वनडे में 24 साल के अय्यर ने लगातार दो अर्धशतक जड़े और कप्तान कोहली के साथ दूसरे और तीसरे वनडे में क्रमश: 125 और 120 रन की शतकीय साझेदारियां करके को सीरीज 2-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने भी दोनों मैचों में शतक जड़े। देखें स्कोरकार्ड- तीसरे वनडे में अय्यर उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब 35 ओवर में 255 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 13वें ओवर में 91 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने 41 गेंद में 65 रन की आक्रामक पारी खेलकर कोहली के ऊपर से दबाव कम किया जो 114 रन बनाकर नाबाद रहे। बुधवार को तीसरे वनडे के बाद अय्यर ने चहल को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं। मैं इस तरह की मुश्किल स्थिति में ही बल्लेबाजी के लिए आना चाहता था जब ड्रेसिंग रूम में सभी नर्वस हों। मुझे यह पसंद है क्योंकि मैच बदल सकता है और टीम की स्थिति में कोई भी बदलाव आ सकता है।’ पढ़ें- अय्यर ने 41 गेंद की अपनी पारी के दौरान पांच छक्के जड़े। उन्होंने रोस्टन चेज और फाबियन एलेन पर दो-दो जबकि कार्लोस ब्रेथवेट पर एक छक्का मारा। अय्यर ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह वेस्ट इंडीज की पारी के दौरान चहल पर निकोलस पूरण के छक्के जड़ने का ‘बदला’ ले रहे थे। अय्यर ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘मुझे हमारे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने का बदला लेना था। वह (पूरण) अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन चहल के खिलाफ रन बनाने से मैं गुस्से में था और इसलिए मुझे बदला लेना था।’ चहल ने पूछा कि मैच से पहले नाश्ते में उन्होंने क्या खाया था तो अय्यर ने कहा, ‘मैंने नाश्ते में तीन अंडे खाए थे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N1Hd7w

No comments:

Post a Comment