Wednesday, August 21, 2019

India vs West Indies: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: कोहली की टीम इंडिया चुनौती के लिए तैयार

नॉर्थ साउंड भारतीय टीम पहली विश्व के शुरुआती मुकाबले में गुरुवार को जब वेस्ट इंडीज के सामने उतरेगी तो कप्तान सटीक टीम संयोजन को लेकर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे। रेकॉर्ड की कगार पर कोहली भारत अगर यह मैच जीतता है तो बतौर कप्तान कोहली की 27वीं टेस्ट जीत होगी और वह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। इस मैच में शतक जमाने पर वह बतौर कप्तान 19 टेस्ट शतक के के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विंडीज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी कोहली, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल और रोहित शर्मा के रहते भारतीय टीम कागजों पर मजबूत लग रही है लेकिन की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता। इंग्लैंड को इसका अनुभव हो चुका है जिसे इस साल की शुरुआत में वेस्ट इंडीज की जीवंत पिचों पर 1-2 से पराजय झेलनी पड़ी। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है पिच एंटीगा के सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम की विकेट भी तेज गेंदबाजों की मददगार है। कोहली ने पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में कहा, ‘लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट प्रासंगिक नहीं रह गया है या खत्म हो रहा है । मेरा तो यह मानना है कि प्रतिस्पर्धा दुगुनी हो गई है। खिलाड़ियों को चुनौती का सामना करके जीत का प्रयास करना चाहिए ।’ उन्होंने कहा, ‘अब मुकाबले काफी प्रतिस्पर्धी होंगे और टेस्ट मैच रोमांचक हो जाएंगे। यह सही समय पर लिया गया सही फैसला है।’ नई गेंद का सामना करना है चुनौती यहां पिछले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम 187 और 132 रन पर आउट हो गई थी लेकिन वह दूसरा समय था। कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री की चिंता का सबब केमार रोच और शेनोन गैब्रियल से मिलने वाली नई गेंद की चुनौती होगा। तीन पेसर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया पिच में गति और उछाल होने पर कोहली चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर उतर सकते हैं। ऐसे में आर अश्विन और कुलदीप यादव के बीच एकमात्र स्पिनर की जगह के लिए होड़ होगी। तीन तेज गेंदबाजों की जगह जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा ओर मोहम्मद शमी लेंगे। बल्लेबाजी में संतुलना साधना जरूरी बल्लेबाजी संयोजन दुरुस्त करना कोहली के लिए माथापच्ची का काम होगा। हार्दिक पंड्या उपलब्ध होते तो कोहली ऐसी स्थिति में रोहित या अजिंक्य रहाणे में से एक को बाहर रख सकते थे। वैसे टेस्ट क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के हालिया रेकॉर्ड को देखते हुए वह अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर उतर सकते हैं। हरी भरी पिच होने पर कोहली पांच गेंदबाजों को भी उतार सकते हैं जिसके मायने हैं कि मुंबई के दोनों बल्लेबाजों में से एक का चयन होगा और रविंद्र जडेजा हरफनमौला के रूप में खेलेंगे। कौन करेगा ओपनिंग यह भी देखना होगा कि मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज कौन करता है। के एल राहुल विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हनुमा विहारी को उतारा गया। अब कमोबेश आसान तेज आक्रमण के सामने उसे मौका नहीं देना ज्यादती होगी। प्रतिभाशाली हैं विंडीज वेस्ट इंडीज के पास शाइ होप, जॉन कैंपबेल और शिमरोन हेटमायर के रूप में तीन प्रतिभाशाली युवा हैं। भारत के खिलाफ 2016 की श्रृंखला के दौरान चेस ने पूरा दिन अश्विन को छकाया था जब वेस्ट इंडीज पारी की हार की कगार पर था। डेरेन ब्रावो 52 टेस्ट में 3500 रन बना चुके हैं। टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, रिधिमान साहा । वेस्ट इंडीज : जैसन होल्डर (कप्तान) क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, जान कैंपबेल, रोस्टन चेस, रकहीम कार्नवाल, शेन डोरिच, शेनोन गैब्रियल, शिमरोन हेटमायेर, शाइ होप, कीमो पाल, केमार रोच । मैच का समय : शाम सात बजे से।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZqxbDS

No comments:

Post a Comment