Tuesday, August 6, 2019

लद्दाख के क्रिकेटर रणजी में J&K के लिए खेलेंगे

नई दिल्ली नये केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी। सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा। बीसीसीआई फिलहाल दो अलग प्रदेश इकाइयां बनाने नहीं जा रहा। राय ने कहा, ‘हम अभी लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे। उस क्षेत्र के क्रिकेटर बीसीसीआई की सभी घरेलू स्पर्धाओं में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलेंगे।’ जम्मू कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी नहीं है। आगामी रणजी सत्र इस साल के आखिर में दिसंबर में शुरू होगा। पढ़ें, यह पूछने पर कि क्या लद्दाख को भी पुडुचेरी की तरह मतदान का अधिकार रहेगा, राय ने किहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमने इस पर कोई बात नहीं की है। इस मामले में सब कुछ चंडीगढ़ की तरह रहेगा जो एक केंद्र शासित प्रदेश है। उसके खिलाड़ी पंजाब या हरियाणा के लिए खेलते हैं।’ राय ने कहा, ‘हमें यकीन है कि जम्मू-कश्मीर के घरेलू मैच पिछले साल की तरह श्रीनगर में ही होंगे। वैकल्पिक घरेलू मैदान को लेकर कोई बात नहीं की गई है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ks4tc5

No comments:

Post a Comment