कोलकाता टीम इंडिया के पूर्व कप्तान , जो बनाने वाली अंतरराष्ट्रीक कमिटी मेरीलबोर्न क्रिकेट क्लब () के भी सदस्य हैं, वह इसकी आगामी बैठक में हिस्सा नहीं लेगे। की यह बैठक 11-12 अगस्त को लॉर्ड्स में आयोजित होगी। गांगुली ने एक बयान में कहा, 'मेरी मां की तबीयत सही नहीं है। हमें उनके इलाज के लिए उन्हें कहीं और ले जाना होगा, तो मैं इस मीटिंग में भाग नहीं ले पाऊंगा।' इस कमिटी के अध्यक्ष इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग हैं। यह कमिटी साल में दो बार बैठक करती है और क्रिकेट चर्चित मुद्दों पर चर्चा कर अपनी राय रखती है। इस बीच बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए नाडा के दायरे में आना स्वीकार कर लिया है। जब सौरभ गांगुली से बोर्ड के इस फैसले पर राय मांगी गई, तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Z3qnfe
No comments:
Post a Comment