प्रोविडेंस (गयाना)टी20 के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज का इस फॉर्मेट में 3-0 से एकतरफा अंदाज में सफाया करने के बाद भारत आज यहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरेगा। भारतीय टीम की कोशिश अपनी सफलता के क्रम को इसी तरह जारी रखने की होगी। देखा जाए तो मेजबान पर भारतीय टीम भारी पड़ती दिख रही है। कम से कम रेकॉर्ड तो यही कह रहे। उसके खिलाफ पिछली 8 द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज भारतीय टीम ने लगातार जीती है। आखिरी बार विंडीज 2006 में जीता था। उसके बाद से लगातार उसे हार ही मिलती आ रही है। हेड टू हेड: दोनों के बीच 127 मैच हेड टू हेड की बात करें तो भारत और वेस्ट इंडीज के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 127 मैच खेले गए हैं। इसमें से 60 मुकाबले भारत के नाम रहे हैं तो विंडीज ने 62 में जीत दर्ज की है। 2 मुकाबले टाइ रहे हैं, जबकि 3 मैचों में रिजल्ट नहीं निकले। वेस्ट इंडीज में भारत ने कुल 36 मैच खेले हैं। इसमें से उसे 14 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 20 मैच मैच विंडीज के नाम रहे हैं। दो मैच बेनतीजा रहे। मिडल ऑर्डर पर होगा फोकसवर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद यह भारत का इस फॉर्मेट में पहला मैच होगा। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में भारत के पास सवालों से जूझती अपनी मध्यक्रम की बल्लेबाजी को स्थापित करने की भी चुनौती होगी। टीम इंडिया के लिए वनडे में एक स्थिर मध्यक्रम की समस्या लंबे वक्त से बरकरार है और तमाम प्रयोगों के बावजूद यह अब तक सेटल नहीं हो पाया है। मेजबान के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के पास युवा चेहरों को आजमाने और मिडल ऑर्डर को सेट करने का एक और मौका होगा। शिखर का कमबैकवर्ल्ड कप के दौरान ही चोटिल हुए ओपनर शिखर धवन इस मैच के साथ वनडे में वापसी करेंगे। भारत की ओर से 130 मैचों में 17 शतक जड़ने वाले धवन एक बार फिर के साथ पारी का आगाज करते दिखेंगे और ऐसे में केएल राहुल को चौथे नंबर पर उतरना पड़ सकता है। कप्तान अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरेंगे। 5वें और छठे नंबर पर कौन? केदार जाधव के पांचवें या छठे नंबर पर बैटिंग करने की उम्मीद है और यह इस पर निर्भर करेगा कि ऋषभ पंत को ‘फ्लोटर’ के रूप में किस नंबर पर उतारा जाता है। पंत ने आखिरी टी20 मैच में नॉटआउट फिफ्टी जड़ी थी। वर्ल्ड कप के दौरान अच्छी फॉर्म में रहे कोहली वेस्ट इंडीज टीम में दिग्गज खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद पूर्व खिलाड़ियों के उस तबके को जवाब देने के इरादे से उतरेंगे जिन्होंने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। मनीष-श्रेयस में होड़ मिडल ऑर्डर के एक अन्य पोजिशन के लिए दावेदारी मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के बीच होगी। पांडे टी20 इंटरनैशनल मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, ऐसे में टीम मैनेजमेंट अय्यर को मौके दे सकता है। गेंदबाजी की बात की जाए तो एक हफ्ते के अंदर दो देशों में तीन टी20 इंटरनैशनल खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में मोहम्मद शमी फास्ट बोलिंग अटैक की अगुआई करेंगे, जबकि नवदीप सैनी वनडे क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। टी20 और वनडे टीमों में कुछ खिलाड़ी अलग हैं। चाहर बंधु दीपक और राहुल वनडे में नहीं हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी 50 ओवर में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। वनडे में भारत की स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल वापसी कर रही है। क्रुणाल पंड्या की जगह पर केदार जाधव वनडे टीम में आए हैं। मेजबान टीम में भी चेंज वेस्ट इंडीज टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं। वनडे फॉर्मेट में कप्तानी जेसन होल्डर के जिम्मे है। कायरन पोलार्ड टीम में नहीं हैं जबकि रोस्टन चेज, क्रिस गेल, केमार रोच और शाई होप टीम में आए हैं। होल्डर की टीम वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गई थी। यह सीरीज मेजबान टीम के लिए अपने आप को खड़ा करने की दिशा में नई शुरुआत हो सकती है। विंडीज की चौकड़ी पर दारोमदार वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी का दारोमदार होप, गेल, शिमरोन हेटमायर, इविन लुईस पर मुख्य रूप से होगा। इन चारों के ऊपर टीम के टॉप ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी। मिडल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर में कप्तान होल्डर और कार्लोस ब्रैथवेट को बड़ी भूमिका निभानी होगी। टी20 में वाइटवॉश के बाद वेस्ट इंडीज को उम्मीद होगी कि क्रिस गेल की वापसी से टीम मजबूत होगी। गेल ने वर्ल्ड कप के दौरान घोषणा की थी कि भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी। टीमें -भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रविंद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी। वेस्ट इंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैंपबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस और केमार रोच।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GSR4sH
No comments:
Post a Comment