नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करने से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर अपनी बौखलाहट जाहिर की थी। अफरीदी की इस तिलमिलाहट पर क्रिकेटर से सांसद बने ने जवाब देने में देर नहीं लगाई। अपने दौर में आक्रामक शैली के बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने अफरीदी को टि्वटर पर रिप्लाई करते हुए उन्हें आईना दिखाया और उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की याद दिलाई। साथ ही गंभीर अफरीदी को यह भी बता दिया कि चिंता मत करो बेटे, हम उसका भी हल निकाल लेंगे। इस मौके पर गंभीर ने अपने ही अंदाज में अफरीदी को 'बेटा' भी कहा है। भारत ने कश्मीर से हटाकर उसे मिला स्पेशल स्टेटस हटाया तो पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करते हुए संयुक्त राष्ट्र पर सवाल उठाए और अमेरिका से मदद की आस लगाई थी। अफरीदी के इस अफसोसजनक ट्वीट पर क्रिकेट बिरादरी से गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया। पढ़ें: गंभीर ने अफरीदी को टैग करते हुए लिखा, 'दोस्तों शाहित अफरीदी बिल्कुल ठीक हैं। वहां पर अनुत्तेजित आक्रामकता है, वहां मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। वह यह मामला सामने लाए, इसलिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।' गंभीर ने इस वाक्य के आगे तालियां बजाता हुआ इमोजी भी इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, 'बस वह इसमें एक बात लिखना भूल गए वह यह है कि यह सब 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर' में हो रहा है।' चिंता मत कीजिए, हम इसका भी हल निकालेंगे बेटे!!!' बता दें इससे पहले अपरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार जो हम सभी को है। संयुक्त राष्ट्र की रचना क्यों की गई है और यह क्यों सो रहा है? कश्मीर में लगातार जो मानवता विरोधी अनुत्तेजित आक्रामता और अपराध हो रहे हैं। उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डॉनल्ड ट्रंप (अमेरिका के राष्ट्रपति) को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KjGrRO
No comments:
Post a Comment