जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला को भारत के खिलाफ सितंबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय टीम का सहायक बल्लेबाजी कोच बनाया गया। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पूर्व तेज गेंदबाज विंसेंट बर्नेस को सहायक गेंदबाजी कोच बनाया। वहीं जस्टिन ओनटोंग सहायक क्षेत्ररक्षण कोच बने रहेंगे। सीएसए के कार्यकारी निदेशक कोरी वान जिल ने एक बयान में कहा, ‘टीम के नए ढांचे के तहत टीम निदेशक ने तीन सहायक कोच नियुक्त किए हैं जिनकी तीन अलग अलग विधाओं गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में महारत है ।’ उन्होंने कहा, ‘साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर टी20 सीरीज के लिए सहायक बल्लेबाजी कोच होंगे क्योंकि वह सभी प्रारूपों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’ क्लूजनर ने टेस्ट मैचों में 1906 रन बनाये और 80 विकेट लिए। वहीं वनडे में 3576 रन बनाने के साथ 192 विकेट चटकाए थे। बर्नेस 2003 से 2011 तक टीम के गेंदबाजी और फिर सहायक कोच रहे। वहीं ओनटोंग लंबे समय से साउथ अफ्रीका के फील्डिंग कोच हैं। साउथ अफ्रीकी टीम भारत में 15 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2My0Q7V
No comments:
Post a Comment