Tuesday, August 6, 2019

T20I सीरीज जीत विराट ने पंत पर कही बड़ी बात

गुयाना टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज को तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच में 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। मैच के बाद टीम के प्रदर्शन से कप्तान संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर विराट ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज की भी जमकर तारीफ की। पंत ने इस मैच में नाबाद 65 रन की पारी खेली थी और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी भी निभाई। देखें: मैच के बाद कप्तान विराट कोहली से जब ऋषभ पंत की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम उन्हें भविष्य के रूप में देख रहे हैं। उनके पास भरपूर काबिलियत और भरपूर प्रतिभा है। हमें उनको वक्त देना चाहते हैं और उन पर कोई दबाव नहीं रखना चाहते।' पढ़ें: इससे पहले फ्लोरिडा में खेले गए पहले दो T20 मैचों में पंत बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। तब पंत ने 0 और 4 रन ही बनाए थे। लेकिन तीसरे मैच में उन्होंंने अपनी लय पकड़कर एक बार फिर खुद को साबित कर दिया। मंगलवार को खेली गई इस पारी में पंत ने 42 बॉल में नाबाद 65 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। पंत की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, 'वह (पंत) यहां लंबे संघर्ष के बाद यहां पहुंचे हैं, जब से उन्होंने शुरुआत (क्रिकेट) की है।' विराट ने आगे कहा कि हम एक प्रफेशनल टीम बनना चाहते हैं। अब हमारी निगाहें वनडे और टेस्ट पर भी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GRdeLM

No comments:

Post a Comment