नई दिल्लीटीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज यानी बुधवार को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बता दें कि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में भारत ने DLS के तहत 59 रनों से जीत दर्ज की थी। आइए जानें इस मैच के बारे में... भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा वनडे कब खेला जाएगा? भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा वनडे बुधवार, 14 अगस्त को खेला जाएगा। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा वनडे किस समय शुरू होगा? भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा वनडे शाम 7 बजे शुरू होगा। पढ़ें: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा ? भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा वनडे पोर्ट ऑफ स्पेन (क्वींस पार्क ओवल) में खेला जाएगा। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले तीसरा वनडे का अपडेट कहां मिलेगा? भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे इंटरनैशल मैच का अपडेट आप nbt.in पर देख सकते हैं। पिच और मौसम खराब मौसम ने इस दौरे पर मैचों का रोमांच फीका किया है। जहां तीसरा वनडे हुआ था वहीं यह मुकाबला भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज का मुकाबला भी बारिश की वजह से किरकिरा हो सकता है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगी। पिच समय के साथ धीमी होती जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना चाहेगी। हेड टु हेड दोनों टीमों के ओवरऑल रेकॉर्ड की बात करें तो अब तक इनके बीच कुल 129 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 62 में विंडीज जीता है, जबकि 61 भारत के नाम रहे हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे, जबकि दो मैच टाइ। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो भारतीय टीम इस रेकॉर्ड से कहीं बेहतर दिखाई देती है। टीमें (सम्भावित) भारत: रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), खलील अहमद, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी। वेस्ट इंडीज: क्रिस गेल, (कप्तान), एविन लुइस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, कीमो पॉल, कार्लोस ब्रैथवेट, जेसन होल्डर, केमर रोच, ओशाने थॉमस
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZYu0jK
No comments:
Post a Comment