Friday, August 2, 2019

WC बाद नई शुरुआत युवाओं के लिए मौका: विराट

लाउडरहिल (फ्लोरिडा) मिशन वर्ल्ड कप में असफल रहने के बाद भारतीय टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 के अभियान में जुट गई है। भारतीय टीम इसकी तैयारी की शुरुआत शनिवार से वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों से करेगी। कप्तान ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल और इसके बाद वनडे सीरीज का उद्देश्य विश्व कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के हाथों मिली हार को भुलाकर टीम को नए सिरे से तैयार करना है। कोहली ने कहा, 'हमें अगले साल खेलना है। इसके साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत हो रही है। हम एक नई शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। हर बार चीजें आपके हिसाब से नहीं हो सकतीं। आपको शुरू से चीजें शुरू करनी पड़ती हैं। अब वर्ल्ड टाइटल के लिए आपको दोबारा प्रयास करना होगा।' पढ़ें- अब जब महेंद्र सिंह धोनी इस दौरे पर नहीं हैं तो भारतीय टीम उनके इतर योजना बनाने पर काम कर रही है। कोहली ने कहा, 'धोनी का अनुभव हमारे लिए बहुत जरूरी रहा है। लेकिन यह ऋषभ पंत के लिए एक मौके की तरह हैं कि वह अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलें और अपनी प्रतिभा को साबित करें।' पढ़ें: कोहली ने कहा, 'टीम में हार्दिक पंड्या और एमएस जैसे फिनिशर नहीं हैं। यह युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा अवसर है।' अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 को देखते हुए इन युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छे मौके हैं। कोहली ने यह भी कहा कि वह ऐसे खिलाड़ियों के बड़े प्रशंसक हैं, जो सभी तीनों प्रारूपों में खुद को ढाल लेते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yAYA6J

No comments:

Post a Comment