Saturday, September 14, 2019

एशेज: 5वें टेस्ट में इंग्लैंड की बढ़त 400 से करीब

लंदन एशेज सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मैच पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर 313/8 था। इस तरह पहली पारी में 69 रन की लीड लेने वाले इंग्लैंड के पास 382 रन की लीड हो गई है। दिन के दूसरे सत्र तक ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा था लेकिन अंतिम सत्र में उसके गेंदबाजों ने 6 विकेट झटककर उसे थोड़ी राहत जरूर दी है। मेजबान टीम ने अंतिम सत्र में 120 रन जोड़कर अपने 6 विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया पर अपनी लीड को 400 के करीब पहुंचा चुका इंग्लैंड यहां पारी घोषित करने का जोखिम नहीं लेना चाहेगा। पिछले साल इसी मैदान पर मेजबान टीम ने भारत के सामने 464 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 345 रन बना लिए थे। ऐसे में खेल के चौथे दिन उसकी योजना यही होगी कि अंतिम दो विकेट पूरा समय लेकर उसकी लीड को और बढ़ा करें। इससे पहले चायकाल तक इंग्लैंड बेहद मजबूत स्थिति में दिख रहा था। (67) और जो डेनली (94) की शानदार बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के 127 रन की साझेदारी की। यहां बेन स्टोक्स लियोन की गेंद पर बोल्ड होकर डेनली का साथ छोड़ गए। कुछ ही देर बाद अपने शतक की ओर बढ़ रहे डेनली को पीटर सिडल ने स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच करा पविलियन भेज दिया। यहां से कंगारुओं ने नियमित अंतराल पर विकेट लेने का सिलसिला शुरू कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम के 8 विकेट अपने नाम कर लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से चौथे दिन की बात करें तो 18 साल बाद इंग्लिश धरती पर एशेज जीतने का इरादा लेकर आई ऑस्ट्रेलिया की रणनीति यही होगी कि वह मेजबान टीम के बाकी दो विकेट जल्दी ही निपटा कर 400 रन तक के लक्ष्य को पाने का प्रयास करे। वहीं पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की नजरें सीरीज में 2-2 से बराबरी पर है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही एशेज अपने पास सुनिश्चित कर चुका है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34LbLRt

No comments:

Post a Comment