लंदन (नाबाद 64) की धैर्यपूर्ण पारी के दम पर इंग्लैंड ने यहां द ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 271 रन का स्कोर बना लिया। स्टंप्स के समय बटलर 84 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के लगा चुके हैं जबकि जैक लीच 31 गेंदों पर एक चौके के सहारे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए अब तक 45 रनों की उपयोगी साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने चायकाल के बाद तीनविकेट पर 169 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान जोए रूट 53 और जॉनी बेयरस्टो ने अपनी पारी को 14 रन से आगे बढ़ाया। चायकाल के बाद ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम जल्द ही आउट हो जाएगी क्योंकि उसने तीसरे सत्र के दौरान 47 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन बटलर ने 15वां अर्धशतक जड़कर मेजबान टीम को पहले ही दिन ऑल आउट होने से बचा लिया। देखेंः - चायकाल के बाद इंग्लैंड ने 170 के स्कोर पर रूट (57) के रूप में चौथा विकेट, 176 के स्कोर पर बेयरस्टो (22) के रूप में पांचवां विकेट, 199 के स्कोर पर सैम कुरेन (15) के रूप में छठा विकेट, 207 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (2) के रूप में अपना सातवां विकेट और 226 के स्कोर पर जोफरा आर्चर (9) के रूप में अपना आठवां विकेट खोया। रूट ने अपने करियर का 45वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया जिसमें तीन चौके लगाए। उनके अलावा रोरी बर्न्स ने 87 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47, जोए डेनली ने 14 और बेन स्टोक्स ने 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने अब तक चार विकेट लिए हैं। उनके अलावा पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LsUYuJ
No comments:
Post a Comment