Thursday, September 12, 2019

रसेल को लगी गेंद, स्ट्रेचर से बाहर ले जाए गए

नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर के हेलमेट पर कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान गुरुवार को गेंद लग गई जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। सबीना पार्क में खेले गए मुकाबले में रसेल जमैका तलावाज का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, कि सेंट लूसिया जौक्स टीम के पेसर हार्डस विलजॉन की छोटी गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लगी। गेंद लगने के बाद वह मैदान पर ही लेट गए, हालांकि वह खड़े होकर खुद ही बाहर जाने लगे। इसके बाद उन्हें रोका गया और स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। फ्रैंचाइजी ने बाद में बताया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। हालांकि उन्हें आराम की सलाह दी गई है। घटना के बाद वह फिर मैदान पर नहीं उतरे और टीम होटल लौट गए। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वाकया पारी के 14वें ओवर में हुआ, जब रसेल शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे थे। विलजॉन की शॉर्ट बॉल उछाल लेते हुए रसेल के दाएं कान के पास हेलमेट पर लगी। इसके बाद मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। जमैका टीम ने इस मुकाबल में 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए जिसके बाद रहकीम कॉर्नवॉल (30 गेंदों पर 75 रन, 4 चौके और 8 छक्के ) की शानदार पारी की बदौलत सेंट लूसिया टीम ने 16.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NetCe6

No comments:

Post a Comment