सिडनी पूर्व कप्तान ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद को फिर से ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने का समर्थन किया है। 30 साल के स्मिथ को केपटाउन टेस्ट में सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ के प्रयास के चलते 12 महीने के लिए बैन कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें किसी भी तरह कप्तानी की भूमिका के लिए टीम में वापसी के बाद और एक साल के लिए निलंबित किया गया। इसके बाद विकेटकीपर टिम पेन ने टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और पिछले हफ्ते ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम के एशेज बरकरार रखने के बाद उनकी काफी प्रशंसा भी हुई, लेकिन वह दिसंबर में 35 साल के हो जाएंगे। उस्मान ख्वाजा और ट्रैविस हेड को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है लेकिन दोनों ने इंग्लैंड में कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड गेंदबाज हैं और गेंदबाजों को आम तौर पर कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाती। पढ़ें, टेलर ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में लिखा, ‘मुझे भरोसा है कि स्मिथ फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस बोर्ड में था जिसने केपटाउन की घटना के बाद स्मिथ, वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के लिए सजा निर्धारित की थी। इसमें कोई शक नहीं कि इतने कठिन सबक के बाद वह अगली बार बेहतर कप्तान बनेंगे।’ स्मिथ के अलावा डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के प्रतिबंध निर्धारण में टेलर की भूमिका भी रही थी। उन्होंने कहा कि स्मिथ कप्तानी संभालने के लिए पहली पसंद हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30bNh0n
No comments:
Post a Comment