नई दिल्ली साल 2012 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाकर चर्चा में आए अब दिल्ली की जगह उत्तराखंड की ओर से खेलेंगे। 26 साल के चंद में उत्तराखंड का नेतृत्व करेंगे। मूल रूप से उत्तराखंड के कुमाऊं के रहने वाले उन्मुक्त चंद को दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन () ने उत्तराखंड की तरफ से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। उन्मुक्त चंद ने मंगलवार को ट्वीट कर DDCA का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक ऐसी जगह को अलविदा बोलना काफी मुश्किल है, जिसने उन्हें निखारा और वह बनाया जो आज वह हैं। उन्मुक्त चंद रणजी ट्रोफी में दिल्ली की तरफ से खेलते थे। अपने चौथे ही रणजी मैच में उन्होंने रेलवे के खिलाफ 151 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 60 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 34.23 की औसत से 3184 रन बनाया है। 2017 में उन्हें दिल्ली टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्मुक्त चंद 2012 में तब एक क्रिकेट सनसनी के तौर पर उभरे थे, जब उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का सरताज बनाया था। फाइनल में उन्होंने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NLb2tr
No comments:
Post a Comment