Wednesday, September 11, 2019

डीडीसीए ने पविलियन स्टैंड कोहली के नाम पर रखने की तैयारी पूरी की

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला के नए पविलियन स्टैंड का नाम गुरुवार को भारतीय कप्तान के नाम पर रखने की तैयारी पूरी कर ली है। पविलियन स्टैंड का नाम कोहली पर रखने का कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्तोलन हाल में होगा जिसमें कोटला स्टेडियम का नाम भी पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री दिवंगत अरूण जेटली के नाम पर रखा जाएगा। डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘हम इसे शानदार कार्यक्रम बनाना चाहते हैं जहां हम जेटली को याद रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव श्रद्धांजलि दे सकें। क्रिकेट से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति जानता है कि उनके योगदान ने दिल्ली क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों की काफी मदद की। स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने से हमारा उद्देश्य पूरा होगा।’ उन्होंने साथ ही कहा कि यह मौका डीडीसीए को कोहली को सम्मानित करने का मौका भी देगा जो हाल में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बने।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31dqxy9

No comments:

Post a Comment