नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। चोट के कारण वह वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं गए थे। पंड्या ने शुक्रवार को इस ऑलराउंडर ने अपने नेट सेशन का एक विडियो पोस्ट किया। इसमें वह गेंद को हिट करते नजर आ रहे हैं। 25 वर्षीय यह खिलाड़ी इस विडियो में का हेलिकॉप्टर शॉट भी खेलते दिख रहे हैं। पंड्या ने इसके साथ कैप्शन दिया, 'आज बहुत कड़ा नेट सेशन किया मैं टीम के खिलाड़ियों को जॉइन करने का और इंतजार नहीं कर सकता।' हार्दिक आखिरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेले थे। भारत को इस मैच में न्यू जीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत और के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितंबर से धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से हो रहा है। सीरीज के अगले दो मैच 18 सितंबर को मोहाली और 22 तारीख को बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 29 अगस्त को चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। इसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं था। टीम की कमान विराट कोहली के ही हाथ में थी। तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZVRWn0
No comments:
Post a Comment