नई दिल्ली के धाकड़ ऑलराउंडर ने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वाइट टीशर्ट पहने पंड्या एक ट्रक में सवार हैं और वह किसी मैच के लिए यह सफर कर रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में पंड्या ने लिखा कि उन दिनों मैं लोकल क्रिकेट मैच खेलने के लिए ट्रक से ही सफर किया करता था और मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है। पंड्या की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए पंड्या ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह उन दिनों की तस्वीर है, जब मैं लोकल मैच खेलने के लिए ट्रक में सफर किया करता था इससे मैंने जीवन में बहुत कुछ सीखा है। यह अब तक का शानदार सफर रहा है। शायद नरक जैसा, लेकिन मैं इस खेल से बहुत प्यार करता हूं।' पंड्या ने इस कैप्शन में लव, पॉजिटिविटी (सकारात्मकता) और ड्रीमकमट्रू (सपना साकार होना) जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए हैं। इन दिनों टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी अपनी जगह पक्की कर चुके पंड्या का जीवन बेहद संघर्ष भरा रहा है। कई टीवी इंटरव्यू में उन्होंने यह बताया है कि क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों में वह और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या आसपास के गांवों में जाकर क्रिकेट खेला करते थे। उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, तो दोनों भाई इसी खेल से अपनी जीविका चलाते थे। यहीं से क्लब क्रिकेट और फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में मिले मौके ने हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुणाल की किस्मत पलट दी। दोनों भाई आज टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। दोनों भाई इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज का हिस्सा हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V4gPfr
No comments:
Post a Comment